top of page

देसी गाय का दूध (A 2 मिल्क) पीने के फायदे

EXPERIENCE JAPAN (FLTCC)

जैसा की आप जानते हैं कि दूध सिर्फ एक पेय-पदार्थ नहीं हैं, बल्कि वह एक ऐसा स्त्रोत है जो हमारे शरीर में अधिकतम पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है, और उनमें भी गाय के दूध को स्वरोत्तम माना गया है| इसी लिए अधिकतर लोग गाय के दूध को या गाय के दूध से बने उत्पादों का उपयोग करना चाहते हैं| क्या आप जानते है की हमारे उत्तर भारत में जिस गाय का दूध हमें आसानी से मिल जाता है वह अधिकतर किसी विदेशी नस्ल (अमेरिकन या जर्सी ) की गाय का होता है| विदेशी नस्ल की गाय, देसी नस्ल की गाय की अपेक्षा कम दूध देती है, इसलिए दूध का कारोबार करने वाले अधिकतर लोग विदेशी नस्ल की गाय का पालन करते हैं|


लेकिन क्या आप जानते है कि देसी गाय का दूध हमारे लिए अधिक फायदेमंद कैसे है?


1. देसी गाय की पीठ पर एक उठी हुई जगह होती है जिसे हम कूबड़ या हम्प कहते है, जिसमे एक ख़ास तरह की नाडी होती है जिसे हम सुर्यकेतु नाडी कहते हैं, वह नाडी सूर्य और चन्द्रमा से ऊर्जा लेती है जिसका असर उस गाय के दूध में होने के कारण उस दूध का रंग थोडा पीला होता है, और जो भी उस गाय के दूध (A2 मिल्क) का सेवन करता है उसके इम्युनिटी मजबूत होती है और उसके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है |

2. देसी गाय के दूध में एंटी-कैंसर तत्व होते है| A1 टाइप (विदेशी नस्ल की गाय के) दूध में एंटी-कैंसर तत्व नहीं पाए जाते बल्कि ऐसे तत्व पाए जाते है जिनसे कैंसर होने की संभावना हो सकती है|

3. देसी गाय का दूध में A2 बेटा-केसिन प्रोटीन पाया जाता है जोकि दूध को एमिनो-एसिड में बदलकर शरीर के पाचन-तंत्र को मजबूत करता है और यह दूध किसी भी उम्र के व्यक्ति या बच्चों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है|

4. देसी गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रचूर मात्रा में होता है जो हमारे शरीर से अनावश्यक फैट हटाने में सहायक है|

5. देसी गाय के दूध से हमारे शरीर को कैल्शियम भी प्रचूर मात्रा में मिलता है|

6. देसी गाय के दूध से मिलने वाले विटामिन में मुख्यतः विटामिन ए, डी और बी-12 है, जोकि हड्डियों और हमारे दांतों के लिए अत्यंत आवश्यक है, और खाने को उर्जा में बदलने में सहायक हैं|



लेख:-

नेहा

(आहार विशेषज्ञ और योग अध्यापक)

Comments


Get in Touch

Foreign Language Training & Cultural Center

C-1, Near Sujan Singh Park, Model Town
Sonepat, Haryana
Pin Code: 131001, INDIA

Ph.: +91-8199989876, 9896879722

E-Mail: contact@experience-japan.in

©2019 by Foreign Language Training & Cultural Center

bottom of page